राजधानी रायपुर / बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड मामले में चारों आरोपियों को एट्रोसिटी कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है पुरे हत्याकांड में यश खेमानी, तुषार पाहुजा, चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी शामिल थे….

क्या था पुरा मामला..
घटना 13 अक्टूबर 2024 का है जब चारो आरोपियों ने यश शर्मा को शगुन फार्महाउस में किडनैप कर दो दिनों से बंधक बना के रखा था, इस दौरान उसके साथ मारपीट, पुरे शरीर पे सिगरेट दाग देना, मुँह में कपड़े ठूसकर गंभीर यातनाये दी गई थी इस दौरान यश की हालत गंभीर हो गई थी आनन फानन में उसे एम्स में भर्ती करवाया गया था तीन महीने के लगातार इलाज के बाद यश ने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया था..
शुरुवात में तेलीबांधा थाने में अपहरण और हत्या का मामला दर्ज हुआ था लेकिन कुछ दिनों बाद परिस्थितियों को देखते हुए राजेंद्र नगर थाने में हत्या का एफआईआर आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया…..
