राजधानी रायपुर /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /राजधानी स्थित वींआईपी रोड में छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति तोड़े जाने का विवाद चरम पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्पातियों को खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया था।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी वही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल एवं क्रांति सेना के कार्यकर्ताओ ने जोरदार आंदोलन करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी थी।
छत्तीसगढ़ के जनता की मांग को देखते हुए प्रशासन नींद से जागी इसका असर यह हुआ की प्रशासन ने आनन फानन में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को सुबह 5 बजे फिर से स्थापित किया गया है….
तोड़फोड़ करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
महतारी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुर्रे के रूप में हुई है, जिसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन विशेष टीमें लगाई गई थीं, जिन्होंने 24 घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया।

