मनाली ब्रेकिंग : मामूली पारिवारिक विवाद पे पति ने पत्नी का गला रेता…

खबरें आज की क्राइम

डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली  जो की पर्यटक के रूप में प्रसिद्ध है वहां एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है मनाली पुलिस थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला काट दिया, आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है…

 

 

मनाली पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रोहित कुमार (37) के रूप में हुई है. रोहित मूल रूप से गांव मंगलपुर, पश्चिम चंपारण (बिहार) का रहने वाला है और वह मनाली में पेंटर का काम करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी निधि तथा छोटी बेटी के साथ गांव अलेऊ में किराये पर रह रहा था..

 

बताया जा रहा है किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रोहित ने गुस्से में आकर पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *