जांजगीर चाम्पा ब्रेकिंग : जमीन नापने वाले खुद ही नपे, जुआ खेलते अध्यक्ष सहित आठ पटवारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

खबरें आज की

 

डिजिटल डेस्क / सत्य का सामना /छत्तीसगढ़ के जांजगीर से हैंरान कर देने वाली खबर सामने आई है पुलिस ने पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित 8 लोगो को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. आइये पूरा मामला जाने..

 

जांजगीर चांपा पुलिस ने जुआ खेलते हुए राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। रमन नगर में रवि राठौर के घर पर दबिश दी गई, जहाँ जुआ चल रहा था। मौके से 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप है।

 

 

जांजगीर चांपा शहर के सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार देर रात रमन नगर जांजगीर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए जुआरियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित छह पटवारी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से नकद 40 हजार रुपये, 52 पत्तियां ताश, छह मोबाइल फोन, दो कार, दो स्कूटी सहित लगभग 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

 

पकडे गए पटवारी

मौके से ज्योतिष कुमार सार्वे (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ), हेमचंद तिवारी, रवि राठौर, उमेश कुमार पटेल, गोविंद कांवर, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अंबष्ट और पटवारी का निजी कंप्यूटर आपरेटर हरीश सिंह को गिरफ्तार किया गया।

 

पटवारी संघ की साख पर सवाल

पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। खास तौर पर पटवारी संघ की साख पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि संगठन का शीर्ष पदाधिकारी ही जुआ खेलते पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *