दिवाली के दिन बुरी खबर, नहीं रहे शोले के जेलर, 84 वर्ष की उम्र में दुनियां को कहा अलविदा..

इंटरटेनमेंट

डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /मुंबई / बॉलीवुड में मानो दुखो का पहाड़ टूट सा गया हो, मशहूर अभिनेता असरानी का निधन हो गया है 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे..

 

 

असरानी की 400 से अधिक फिल्में, यादगार रोल

असरानी ने अपने करियर में 400 से अधिक फिल्में कीं, और अपनी एक अलग पहचान बनाई। ‘बावर्ची’, ‘चुपके चुपके’, ‘छोटी सी बात’, ‘भूल भुलैया’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्मों के अलावा उन्हें ‘शोले’ में जेलर के रोल में खूब पसंद किया गया था। असरानी को फिल्मों में पहला ब्रेक साल 1967 में मिला था। तब उन्होंने फिल्म ‘हरे कांच की चूड़ियां’ में एक्टर बिस्वजीत के दोस्त का किरदार निभाया था।

 

 

असरानी की पत्नी और लव स्टोरी

असरानी की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने एक्ट्रेस मंजू बंसल से शादी की थी। दोनों ने ‘नमक हराम’ और ‘आज की ताजा खबर’ में साथ काम किया था। साथ काम करते हुए असरानी और मंजू बंसल को प्यार हो गया। शादी के बाद भी दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *