मुंबई /सत्य का सामना / 42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला ने इस दुनियां क़ो अलविदा कह दिया है शुक्रवार रात क़ो हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उनके मौत की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैन्स क़ो गहरा झटका लगा है..

90 के दशक में कांटा लगा वीडियो सांग से शेफाली चर्चा में आयी थी वो वीडियो उस दौर की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वीडियो थी जिससे रातो रात शेफाली मशहूर हो गयी थी उसके बाद मॉडलिंग, शो करते हुए उन्होंने मुंबई में अपना सिक्का जमाया था, बिग बॉस 13 में भी शेफाली नजर आयी थी…..

पराग त्यागी ने फूट-फूटकर रोते हुए दी विदाई
शेफाली जरीवाला के पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं पति पराग कंधा देते नजर आए थे। शेफाली के पति पराग त्यागी अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देने के बाद पूरी तरह टूट गए थे। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो जमीन पर बैठकर शेफाली के शव को गले लगाते नजर आ रहे हैं। उनकी भरी आंखे और दुखी मन की झलक साफ दिखी। अंतिम संस्कार के बाद जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो वे हाथ जोड़कर बस इतना ही कह पाए, ‘कुछ गलत न कहिएगा…आप लोग मेरी परी के लिए प्रेयर करना प्लीज…।’ उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। पराग की आंखों में गहरा शोक और चेहरे पर थकावट साफ दिख रही थी। उनकी आवाज में वो गम झलक रहा था।
https://www.instagram.com/reel/DLchP3NTGAM/?igsh=dGllaDBucG5nd3cz
