आज पुरे भारत वर्ष में मनाई जाएगी बड़ी दिवाली, माँ लक्ष्मी की होगी पूजन, आइये जाने शुभ मुहूर्त..

फेस्टिवल

सत्य का सामना /डिजिटल डेस्क / आज छत्तीसगढ़ समेत पुरे भारत वर्ष में दीवाली (लक्ष्मी पूजा ) पुरी धूम धाम से मनाई जाएगी वैसे तो लक्ष्मी गणेश जी की पूजा संध्या काल से ही उत्तम रहेगा परन्तु शुभ मुहूर्त और सर्वोत्तम समय में माँ लक्ष्मी की पूजन से हमेशा कृपा बनी रहेगी तो आइये जाने शुभ पूजन तिथि..

 

 

माँ लक्ष्मी गणेश पूजा शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दीवाली 20 अक्तूबर, सोमवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:55 बजे समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्यों का मत है कि प्रदोष व्यापिनी अमावस्या मिलने के कारण लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए 20 अक्टूबर का ही दिन शुभ है।

 

दिवाली 2025 लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त कितने बजे से है: दीवाली पर गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात 08 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। लक्ष्मी-गणेश पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 11 मिनट की है।

 

दिवाली पूजन के लिए यह समय भी उत्तम: दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी पूजा के लिए प्रदोष काल व वृषभ काल भी उपयुक्त माने गए हैं। मान्यता है कि प्रदोष व वृषभ काल में लक्ष्मी पूजन करने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। आज प्रदोष काल शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 09 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *