डिजिटल डेस्क, दुबई/ सत्य का सामना / क्रिकेट प्रेमियों को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले आज देखने मिलेगा, जब भी पाकिस्तान और इंडिया के बीच मुकाबला होता है तो रोमांच सबसे चरम पर होता है। यह और सबसे अधिक माहौल तब गरमाया जब भारतीय टीम ने मैच जितने के बाद हैंड शेक नहीं किया…..

दूसरी ओर बवाल पाक टीम मैनेजमेंट की ओर से भी किया गया मैच होने के एक दिन पहले ही पाक टीम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया, अब आज भारत ओर पाक के बीच मुकाबला होने वाला है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की पाक टीम मैच खेलने टाइम पे स्टेडियम आएगी या नहीं की या कुछ ओर बवाल होने की गुंजाईश बची हुई है…..
एशिया कप 2025: भारत बनाम पाकिस्तान टीमें पर एक नजर
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह
पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम
