रायगढ़ /सत्य का सामना / भारत में चाय पे चर्चा आम है चाय पे चर्चा होती है तो बात होती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वही दूसरे दूसरे ओर एक चाय वाले से महापौर बने जीवर्धन चौहान की चर्चा होना लाज़िमी है….

एक छोटे मंडल कार्यकर्ता से रायगढ़ शहर के महापौर बने जीवर्धन चौहान की जिंदगी आज भी एक साधारण है सरकारी आवास मिलने के बावजूद भी अपने पुराने निवास में ही रहते है रायगढ़ प्रवास के के दौरान उन्होंने अपनी दिल की पुरी बाते बताई….

सुबह 7:00 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल पे वार्डो का दौरा करते है, जनता की समस्यायो का निराकरण कर उनका हाल चाल पूछते है कभी किसी सब्जी वाले के पास बैठ कर उनकी दिक्क़ते को दूर करते है तो कभी पान ठेलो में जाकर युवाओं के दुख दर्द को समझते है यही उनके सुबह का दिनचर्या होता है…

बता दे की महापौर जीवर्धन चौहान बीजेपी में छोटे से कार्यकर्ता के रूप में शुरुवात की थी मंडल कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्य्क्ष से सफर से लेकर महापौर बनने के सफर की उन्होंने पुरी बाते बताई, उनका जीवन आज भी सरल एवं सादगी पूर्ण है….
