पंजाब सरकार ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया, बाढ़ से 1400 गांव चपेट में आए….

पंजाब खबरें आज की

डिजिटल डेस्क, सत्य का सामना / चंडीगढ़ / पंजाब सरकार पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है, 7 सितंबर तक प्रदेश में सभी स्कूल कॉलेज को बंद करने का निर्णय ले लिया गया है, बाढ़ से प्रदेश के 23 जिलों के 1400 गांव चपेट में आ गए हैं, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक बाढ़ में 30 लोगों की जान चली गई है और करीब इस बाढ़ से साढे तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवन्त मान ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। अब तक करीब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 20000 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 1988 के बाद से पंजाब सबसे बड़े भीषण बाढ़ से जूझ रहा है..

 

 

फोटो : मुख्यमंत्री भगवन्त मान ने राज्य को बाढ़ प्रभावित घोषित किया

 

राज्य के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, पंजाब के सभी आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का संकल्प लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह योगदान चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहयोग के लिए एक विनम्र प्रयास है।

 

इससे पहले बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने एमपीएलएडीएस फंड से 3.25 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने गुरदासपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा बांधों की मरम्मत और मजबूती के लिए ₹2.75 करोड़ दिए हैं। ₹50 लाख अमृतसर ज़िले में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *