केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर आएंगे

छत्तीसगढ़ रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वो शाम 5 बजे दिल्ली से सेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:50 पर वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे।

 प्रधानमंत्री मोदी की सभा का तैयारी चुनावी दौरा

गौरतलब है कि पीएम मोदी जी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे है जोरो शोरो से सभा की तैयारी चल रही है प्रदेश के पहली पंक्ति से लेकर आखिरी पंक्ति तक नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभा की जिम्मेदारी दी गई है गृहमंत्री के आने के कई चुनावी मुद्दें भी होंगे

  चुनावी मंथन ओर सभा की तैयारियों का जायजा लेंगे

इसके बाद भाजपा कार्यालय में शाम 7:10 से 8 बजे तक का समय डिनर के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाद रात 10 बजे तक शाह बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया जा सकता है। इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वो 10: 45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *