दुर्ग:सत्य का सामना/ दुर्ग के सिविल लाइन में केन्द्रीय गोड महासभा द्वारा आयोजित मंत्री एवं विधायको के सम्मान समारोह एवं अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम श्री विष्णुदेव साय जी ।इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना हेतु 25 लाख देने की घोषणा की एवं गोंडवाना भवन दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष हेतु 50 लाख की राशि देने को घोषणा की ।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ है और आगे भी मिलता रहेगा गोंड समाज के विकास एवं उत्थान के लिए भाजपा हमेशा समर्पित रहेगी…
