पाकिस्तान /सत्य का सामना / पाकिस्तान में बाढ़ ने कोहराम मचाया हुआ है चारों ओर सिर्फ तबाही का ही मंजर है जनजीवन पुरी तरह से तहस नहस हो चुका है…

पाकिस्तान के सरकारी आकड़ो के मुताबिक अब तक करीब 850 लोग की मौत हो चुकी है और करीब 1100 लोग घायल हुए हैं और इसके अलावा करीब 20 लाख लोगो बेघर हो गए हैं….

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 जून से 31 अगस्त तक पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 854 हो गई है, जबकि 1,100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पंजाब के सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने रविवार को एक बयान में कहा, “पंजाब में ऐतिहासिक बाढ़ से 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि सरकार ने बाढ़ में फंसे 7,60,000 लोगों और 5,00,000 से अधिक पशुओं को बचाया है।”

पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के आंकड़ों के अनुसार, लाहौर, हाफिजाबाद और मुल्तान जिलों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में 60 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिनमें से कम से कम चार स्थानों पर इस अवधि में 120 मिमी से अधिक बारिश हुई।…
