तेहरान: ईरान ने एक नए आत्मघाती ड्रोन रजवान को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया है। इसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक शोकेस के दौरान दिखाया गया। हालांकि, इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह इजरायली ड्रोन की कॉपी हो जो यूविजन हीरो सीरीज से काफी मिलता जुलता है। इजरायल के मीडिया आउटलेट चैनल N12 शुक्रवार को ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

ईरानी ड्रोन: रजवान
यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी ड्रोन रजवान के बारे में दावा है कि इसकी रेंज 20 किलोमीटर है और यह 20 मिनट की अवधि तक उड़ान भर सकता है। सटीक हमलों के लिए यह अपने ऑपरेटर को लाइव वीडियो प्रसारित करता है। रिवोल्यूशनरी गार्ड के ग्राउंड फोर्स कमांडर मोहम्मद पाकपोर ने ने कहा, ‘हमारे ड्रोन ने सफल ऑपरेशन पूरे किए हैं और सिमुलेशन में हमारे ठिकानों के लिए विभिन्न खतरों कोो बेअसर किया है
