अगस्त महीने में रहने वाली है बैंको की 13 छुट्टियां, रिजर्व बैंक ने जारी किया लिस्ट……..

खबरें आज की

नई दिल्ली / भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त महीने के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, आमतौर पे महीने का दूसरा और चौथा शनिवार के साथ साथ रविवार के दिन बैंक बंद रहते है।

 

 

इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय त्यौहार के समय भी बैंक बंद रहते है तो फिर आइये जाने इस अगस्त महीने मे कितने दिन बैंक बंद रहेंगे…

 

 

 अगस्त 2024 में बैंकों की साप्ताहिक :

4 अगस्त 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

10 अगस्त 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

11 अगस्त 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

18 अगस्त 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

25 अगस्त 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

31 अगस्त 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे…

 

इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2024), रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan 2024) और जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के अवसर पर भी बैंक बंद (Bank Holiday August) रहेंगे. तो चलिए इसके बारे में जानते हैं…

 

3 अगस्त 2024: केर पूजा के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.

8 अगस्त 2024: तेंदोंग लो रुम फात के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.

13 अगस्त 2024: देशभक्त दिवस के अवसर पर मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.

15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

19 अगस्त 2024: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश,गुजरात, ओडिशा,त्रिपुरा,उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

20 अगस्त 2024: केरल में श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

26 अगस्त 2024: जनमाष्टमी या कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद बैंक बंद रहेंगे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *