हैदराबाद / सत्य का सामना /हैदराबाद के नागौले स्टेडियम में एक दर्दनाक घटना सामने आई जब एक 25 वर्षीय बैडमिंटन प्लेयर की खेलते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई….

25 वर्षीय युवक गुंडला राकेश की बैडमिंटन खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. राकेश हैदराबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत था. वह अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने स्टेडियम गया था, जहां खेल के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा.
घटना के तुरंत बाद उसके दोस्तों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, राकेश की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राकेश खेलते-खेलते अचानक गिरते हुए नजर आ रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…
