कोलकाता /sks / बिहार में चर्चित चन्दन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, मुख्य आरोपी तौसीफ़ उर्फ़ बादशाह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने इन्हे कोलकाता में आनंद नगर के होटल से गिरफ्तार किया है…..

कोलकाता पुलिस और STF ने अपने कार्य को सफलता पूर्वक अंजाम देते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया..

बिहार पुलिस ने बताया कि पटना पुलिस सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की तैयारी कर रही है. इस पूरे मामले में कोलकाता पुलिस और एसटीएफ का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा. कोलकाता पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने लगातार पटना पुलिस को हर जरूरी सहयोग प्रदान किया.
हत्याकांड से दो दिन पहले गए थे पारस अस्पताल
तौसीफ और नीशू खान के साथ पकड़ा गया हर्ष घटना से दो दिन पहले शूटर को पारस अस्पताल ले गया था और कमरा नंबर 209 भी दिखाया था. जहां चंदन मिश्रा का इलाज चल रहा था. उसने ही पारस अस्पताल में घुसने और वहां से भागने की रेकी भी कराई थी.
