नई दिल्ली /सत्य का सामना / भारत की ताकत अब पहले से ज्यादा और भी बढ़ने वाली है भारतीय रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (DRDO) बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि 5 के दो नये वर्जन बनाने की तैयारी में लगा हुआ है, इसकी कैपीसिटी 7500 किलोग्राम के बंकर बस्टर वॉरहेड ले जाने तक होंगी यह 100 मीटर तक अंदर घुसकर दुश्मनो के इलाके क़ो पूरा नेस्तानाबूत कर देगी …

अमेरिका ने 22 जून को ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र पर अपने B-2 बॉम्बर विमानों से बंकर-बस्टर (GBU-57/A मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर्स) बम गिराए थे. इस हवाई हमले में ईरान के इस प्रमुख परमाणु संयंत्र को काफी नुकसान पहुंचा था. दरअसल, ईरान ने फोर्डो परमाणु संयंत्र को पहाड़ों के बीच जमीन के 100 मीटर नीचे बनाया था, जिसे सामान्य विस्फोट से नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है. इसीलिए अमेरिका ने इस परमाणु संयंत्र पर बंकर-बस्टर बम गिराने का फैसला किया. ये बम पहले 60 से 70 मीटर तक छेद करके जमीन के अंदर घुसते हैं और फिर फटते हैं. यानी दुश्मन की अंडरग्राउंड फैसिलिटी को टारगेट करने के लिए इन बमों का उपयोग किया जाता है….

