बिहार : पुष्पा स्टाइल में शराब की तस्करी, रीयल लाइफ में पुलिस पड़ी भारी, सैकड़ों पेटी जब्त हुई शराब….

बिहार

नवादा, बिहार /सत्य का सामना ब्यूरो / अगर आपने पुष्पा देखी है तो आपको याद होगा चंदन के पेड़ क़ो कैसे दूध के टैंकर में भरकर पुष्पा राज के गुर्गे एक जगह से दूसरी जगह पुलिस से बचकर माल क़ो पहुंचाया करते थे, लेकिन नवादा पुलिस पहले से ही सतर्क थी पुलिस ने तेल टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है….

 

 

 

 तेल के टैंकर में शराब

थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि गोविंदपुर चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक टैंकर में भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। मौके पर एएसआई रामबली प्रसाद, रूपेश कुमार मौजूद थे।उन्होंने बताया कि यह शराब छत्तीसगढ़ से लाई जा रही थी। टैंकर नंबर BR09GB 7821 से शराब बरामद की गई।

 

धनबाद का रहने वाला है ड्राइवर

ड्राइवर की पहचान धनबाद जिले के उपेंद्र तुरिया के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। हालांकि यह शराब एक करोड़ से अधिक रुपयों की बताई जा रही है। अनुमंडल एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष गुप्त सूचना पर गोविंदपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल ने एक टैंकर से भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल की जगह अंग्रेजी शराब बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *