इतना गुस्सा क्यों? स्कूटी टच करने से विवाद, 21 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, विशेष समुदाय के युवको पर लगा आरोप……

खबरें आज की दिल्ली

नई दिल्ली/ दिल्ली के गीता कॉलोनी में युवक की चाकू से हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 21 वर्षीय यश के रूप में हुई, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. हत्या का कारण यश की स्कूटी का एक लड़के से हल्का सा टच होने को बताया जा रहा है. इस टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसने बाद में झगड़े का रूप ले लिया..

 

फोटो : 21 वर्षीय मृतक यश और उनकी रोती बिलखती हुई माँ

यश की मां राखी का कहना है की यश को साजिश के तहत मारा गया है. दरअसल यश की दोस्ती एक लड़की के साथ थी, लड़की दूसरी समुदाय से थी. लड़के की मां के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने यश के पिता को उनकी फैक्ट्री में आकर जान से मारने की धमकी भी दी थी…

फोटो : रोते बिलखते परिवार जन

 

 दोस्त ने बताया क्या हुआ था उस वक्त

 

यश के साथ मौजूद अमन ने बताया कि स्कूटी का साइड मिरर छू जाने से झगड़ा शुरू हुआ. एक लड़के ने यश के सिर पर पिस्टल रखी. जबकि, दूसरा भाग के अन्य लड़कों को ले आया. सबके हाथ में चाकू थे. यश को सड़क पर ही चाकू मारा. जिसके बाद मैंने यश को ऑटो में बैठाकर हॉस्पिटल ले गया. लेकिन यश को बचाया नहीं जा सका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *