सत्य का सामना /आज का पंचांग और राशिफल
दिनांक = 22-जून-2025
दिन = रविवार
संवत् = 2082
मास = आषाढ मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= द्वादशी तिथि आज रात्रि 01 : 22 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- शाम 04 : 30 से 06 : 00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य न करे
मेष राशि :- शत्रुओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें।साथ ही आपको करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
वृषभ राशि :- पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे।साथ ही आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।आज दोपहर एक के बाद एक नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी।
मिथुन राशि :- विदेश और निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा।तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे।उदर विकार,कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे।
कर्क राशि :- आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या या स्थायी समाधान मिलना संभव है।जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है।
सिंह राशि :- आज कोशिश करनी है कि अपने कामकाज से संबंधित जो भी योजना बनाएं उसको फिलहाल,गुप्त रखना अति आवश्यक है।खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या राशि :- आज रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेंगे।साथ ही आज आपकी जान पहचान कुछ नए लोगों के साथ होगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा लाभ करा सकते हैं।यह लोग आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।
तुला राशि :- आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी।जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा।हो सकता है कि आज आपको किसी से कर्जा लेने पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि :- नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा।यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है,कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।
धनु राशि :- निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा।साथ ही आपकी आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा।सुख साधन में वृद्धि,वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।
मकर राशि :- उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं।भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा।स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
कुंभ राशि :- कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।खेल कूद और शिक्षा के क्षेत्रों में आप किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे।संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।
मीन राशि :- पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें।वरना आपको हानि हो सकती है।बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच,घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।