दिवगंत अभिनेत्री रीमा लागु के पूर्व पति विवेक लागु का हार्ट अटैक से हुआ निधन…

इंटरटेनमेंट

मुंबई/सत्य का सामना/दिग्गज थिएटर अभिनेता और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विवेक ने 19 जून को अंतिम सांस ली. विवेक लागू मराठी थिएटर जगत में एक सम्मानित व्यक्ति थे और उन्होंने टेलीविजन और सिनेमा में भी योगदान दिया था. उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी रीमा लागू के साथ अभिनय के क्षेत्र में एक अच्छा करियर बिताया. रीमा ने हम आपके हैं कौन..! और वास्तव जैसी फिल्मों में अपनी मां की भूमिकाओं से सबका दिल जीता वहीं साथ-साथ श्रीमान श्रीमती और नामकरण जैसे टीवी धारावाहिकों के लिए उन्हें खूब सराहना मिली….

 

फोटो : दिवगंत अभिनेत्री रीमा लागु एवं उनके पति विवेक लागु

 

दोनों की पहली मुलाकात 1976 में बैंक में काम करने के दौरान हुई थी और थिएटर के प्रति उनके प्यार ने उन्हें एक दूसरे से जोड़ दिया. 1978 में उन्होंने शादी कर ली. लेकिन कुछ टाइम बाद उनका तलाक हो गया था. विवेक और रीमा ने अलग होने के बावजूद एक दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखा. विवेक और रीमा की इकलौती बेटी मृण्मयी लागू वैकुल हैं. मृण्मयी ने परिवार की कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाया है. एक राइटर और निर्देशक के रूप में उन्होंने थप्पड़ और स्कूप जैसी शानदार फिल्मों के लिए काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *