एयर इंडिया ने रख रखाव के चलते आठ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को किया रद्द….

खबरें आज की

सत्य का सामना /एयर इंडिया ने रखरखाव के चलते आठ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है. एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रखरखाव और परिचालन कारणों से उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. 12 जून को अहमदाबाद में हादसे के बाद एयर इंडिया लगातार मुश्किलों का सामना कर रही है और अपने परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठा रही है…

 

 

एयर इंडिया ने जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया है, उनमें दुबई से चेन्नई, दिल्ली से मेलबर्न, मेलबर्न से दिल्ली और दुबई से हैदराबाद की उड़ानें शामिल है. वहीं, एयरलाइन ने पुणे से दिल्ली, अहमदाबाद से दिल्ली, हैदराबाद से मुंबई और चेन्नई से मुंबई की उड़ान को रद्द किया है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *