रहस्यमी ढंग से गायब हुआ नवविवाहित जोड़ा, घरवाले अनहोनी की आशंका से घबराये…..

उत्तर प्रदेश

 

प्रतापगढ़: रहस्यमय ढंग से लापता हुए लोगों में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) और अंकिता (26) भी शामिल हैं. दंपति की शादी 5 मई को हुई थी. 9 मई को अंकिता की विदाई हुई और 24 मई को वह कौशलेंद्र संग हनीमून मनाने सिक्किम गई. लेकिन वहां दंपति हादसे का शिकार हो गए…

 

फोटो :विवाहित जोड़ी कौशलेंद्र और अंकिता

 

 अनहोनी की आशंका से खौफ में दो परिवार

आपको बता दें कि कौशलेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है. वह प्रतापगढ़ जिले के राहा टीकर गांव सांगीपुर का निवासी है. उसके पिता का नाम शेर बहादुर सिंह है. वहीं, अंकिता पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी विजय सिंह की बेटी है. दोनों परिवारों में इस घटना से कोहराम मचा हुआ है.

 

 29 मई को हादसे का शिकार हुआ था टूरिस्ट वाहन

यह जोड़ा पिछले 14 दिनों से लापता है. स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा कई दिनों से उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि जिस टूरिस्ट वाहन में ये जोड़ा सवार था, वह सिक्किम मंगन जिले में एक गहरी खाई में गिर गया. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, दो घायल हो गए, जबकि आठ लापता हो गए. इन्हीं लापता लोगों में यूपी का ये नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है. फिलहाल, लड़के के पिता व लड़की के भाई-चाचा आदि रेस्क्यू टीम के साथ सिक्किम के मंगन जिले में मौजूद हैं.

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 मई की रात करीब 9 बजे भारी बारिश के दौरान यह हादसा हुआ. दंपति का वाहन करीब 1000 फीट की गहराई में तीस्ता नदी में जा गिरा. सूचना मिलते ही सिक्किम पुलिस और सेना के जवान लापता लोगों की तलाश में जुट गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *