कुलियों ने कहा छोटा कीपैड फोन है लोकेशन पता नहीं चलता, विधायक रिकेश सेन ने दिखाई गंभीरता गिफ्ट किए स्मार्टफोन, विधायक की हो रही हर जगह तारीफ….

भिलाई

दुर्ग/सत्य का सामना/ वैशाली नगर विधायक रिकेश कुमार सेन तेज तरार कार्य के लिए जनता के बीच जाने जाते है विधायक रहते हुए ऐसे अनेक जनहित कार्य किए है जिन्हें करने में कई दशकों लग जाते है …

 

फोटो: विधायक रिकेश सेन ने गिफ्ट किया कुलियों को स्मार्टफोन

 

रेल्वे स्टेशन में कुली का कार्य करने वाले काफी मेहनतकश लोग होते हैं जिन्हें हर पल ट्रेन की टाइम, प्लेटफार्म ओर यात्रियों के सामान को यहां से वहां ढोना पड़ता है जिनसे उनके काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । वहीं भिलाई वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुलियों की दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान किया है ….

 

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुलियों की दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें 23 स्मार्टफोन उपलब्ध कराए। साथ ही दुर्घटना बीमा और चिकित्सा सुविधा देने का भी आश्वासन दिया। यह पहल तब हुई जब विधायक वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को विदा करने पहुंचे और कुलियों ने उनसे अपनी परेशानियां साझा कीं।

 

ट्रेन की लोकेशन नहीं पता चलती

विधायक ने तत्परता दिखाते हुए महज आधे घंटे में उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया। स्टेशन की एकमात्र महिला कुली ने विधायक को बताया कि स्टेशन पर कार्यरत 23 कुली परिवार पीढ़ियों से यात्रियों की सेवा में लगे हैं। उन्हें न पीएफ-पेंशन मिलती है और न ही किसी प्रकार की सरकारी चिकित्सा सहायता। स्मार्टफोन न होने से उन्हें ट्रेन की लोकेशन या रनिंग स्टेटस की जानकारी नहीं मिलती, जिससे अक्सर वे अपने कार्य में बाधा महसूस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *