भिलाई: जिम जाते वक्त 23 वर्षीय युवती को ट्रक ने कुचला, मौके पे युवती ने दम तोड़ा….

भिलाई

भिलाई। सुबह जिम जा रही एक युवती को ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मरचुरी में भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला भिलाई 3 थाना क्षेत्र का है ।

 

जानकारी के अनुसार भिलाई तीन में शनिवार सुबह RTO उप निरीक्षक की भतीजी सौम्या तिवारी (23 साल) को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सौम्या बाजार चौक भिलाई तीन निवासी कमलेश तिवारी की बेटी थी और RTO उप नरीक्षक प्रभा तिवारी की भतीजी थी। सौम्या हर दिन सुबह अपनी मां के साथ पास स्थित जिम सेंटर में एक्सरसाइज करने जाती थी। शनिवार को भी वो जिम जाने के लिए निकली, लेकिन मां ने जाने से मना कर दिया तो वो अकेली जिम के लिए पैदल निकल गई। वो सुबह 5.30 बजे अपने घर से जिम जाने के लिए निकली थी। वो भिलाई से रायपुर के लिए जाने वाले हाइवे के बगल से बने सर्विस लेन से पैदल पैदल जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *