आईपीएल 2025 / आईपीएल का आगाज आज फिर से शुरू होने वाला है भारत और पाक के तनाव के बीच में मैच को स्थगित कर दिया गया था अब सीजफायर की घोषणा हो चुकी है और स्थिति भी सामान्य है ऐसे में आज कोलकाता और बेंगलुरु का मैच खेला जाएगा । पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच जो मैच रुक गया था उसे अब 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा….

आईपीएल 2025 में 17 मैच शेष
आईपीएल 2025 में अब 17 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें से 13 ग्रुप चरण और चार प्लेऑफ के मैच हैं। आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च को गत चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में हुए मुकाबले से हुआ था। आईपीएल 2025 का सीजन अपने आखिरी चरण में चल रहा था। इस सीजन अब तक कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके थे जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को रद्द हुआ मैच भी शामिल है। हालांकि, बीसीसीआई ने दिल्ली और पंजाब के बीच इस मैच को दोबारा कराने का फैसला कियाहै
