भारत ने तबाह किए पाकिस्तान के चार एयरबेस, बॉर्डर में तनाव चरम पे पाक के चार फाइटर जेट को भी भारत ने मार गिराया….

खबरों आज की

 

India pak war:भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर तनाव बना हुआ है. गुरुवार के बाद शुक्रवार देर शाम से ही पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के 26 शहरों में आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह विफल कर दिया. इस बीच पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि भारत ने छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. पाकिस्तान ने इसे भारत का गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दिया है. जिसके बाद पाकिस्तान ने एयरबेस बंद कर नोटम जारी किया है. हालांकि, भारत सरकार की ओर से हमले को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है. भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के चार एयरबेस रावलपिंडी, मुरीद चक्रवाल, सोरकोट और नूरखान को निशाना बनाया है.

 

 

फोटो: रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पे हुआ हमला

 

पाकिस्तानी सेना ने क्या कहा?

 

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ISPR के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि भारत की ओर से छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. यह मिसाइलें भारत ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस से दागी हैं. जनरल अहमद ने भारत के इस कदम का विरोध करते हुए गैर-ज़िम्मेदाराना और बेहद खतरनाक बताया है. यदि भारत का यह आक्रमक रुख जारी रहता है तो मामला और तनावपूर्ण हो जाएगा…

 

फोटो : शेरकोट के रफीकी एयरबेस पे हुआ धमाका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *