यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की अपनी उड़ाने….

खबरों आज की

सत्य का सामना ब्यूरो/पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के तहत इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान और PoK स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की जिसमें 150 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इसके बाद एहतियात के तौर पर श्रीनगर एयरपोर्ट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. साथ ही एअर इंडिया ने दोपहर 12 बजे तक जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब जाने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है……

 

 

 

इसी बीच, इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले फ्लाइट के संबंध में जानकारी जुटाने की अपील की है. इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर एक्स पर लिखा, ‘इलाके में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली हमारी उड़ानें प्रभावित हुई हैं. बीकानेर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी मौजूदा हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों से प्रभावित हैं.’

 

इंडिगो ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हम आपसे अपील करते हैं कि एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले https://bit.ly/31paVKQ पर अपनी फ्लाइट्स की स्थिति जांच लें.’

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *