नई दिल्ली/सत्य का सामना/ पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसके चलते कल पाक द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमला किया गया जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह से विफल कर दिया लेकिन धर्मशाला में खेले गए मैच को बॉर्डर में तनाव के चलते रद्द कर दिया गया है ।

आज बीसीसीआई द्वारा बचे हुए आईपीएल के मैचों को स्थगित करने का फैसला किया गया है , वही अभी अभी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक हफ्ते के लिए आईपीएल को स्थगित किया गया है और एक हफ्ते बाद बचे हुए मैचों की दूसरी शेड्यूल बीसीसीआई जारी करेगी…
