हैदराबाद/सत्य का सामना/ रविवार को खेले गए दोपहर के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल को 44 रन से हरा दिया, मैच के हीरो रहे ईशान किशन जिन्होंने आईपीएल 2025 के सीजन का पहला शतक ठोका। ईशान ने 47 गेंद पे 106 रनों की नाबाद पारी खेली ….

टॉस जीत के राजस्थान रॉयल ने हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के आमंत्रित किया, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खतरनाक जोड़ी ने एक बार फिर से दुनियां को बताया कि क्यों उसे आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी कहते है, दोनों ने टीम को शानदार शुरुवात दी…
अभिषेक के आउट होने के बाद मुंबई से हैदराबाद में आए झारखंड के युवा बल्लेबाज ईशान किशन पूरा भड़ास निकालने आए थे और दुनियां को यह बता दिया कि शेर अभी सोया नहीं है ईशान और ट्रेविस हेड ने मिलकर इतना कूटा की राजस्थान रॉयल को भी लगा टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी पे बुलाने का फैसला शायद गलत था..
ईशान किशन ने शानदार आईपीएल का पहला शतक लगाया और सब को बताया कि हैदराबाद में अभिषेक ओर ट्रेविस हेड के बाद मै भी हू ,ईशान ने 106 रन बनाए, ट्रेविस हेड ने 31 गेंद पे 67 रन बनाए, क्लासेन ओर नीतीश ने भी 34 ओर 30 रन की शानदार पारी खेली और हैदराबाद को 286 रन के विशाल स्कोर पर पहुंचा दिया..
विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल की शुरू से ही दबाव में रही , युवा तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने टीम को शुरुवाती सफलता दिलाई और राजस्थान को बैकफुट में धकेल दिया.. यशस्वी ओर कप्तान रियान पराग सस्ते में आउट हुए।
दूसरे छोर पे संजू सैमसन और ध्रुव जुरैल ने एक हद तक राजस्थान को मैच में बचाए रखा, संजू सैमसन ने 66 रन की शानदार पारी खेली और जुरैल ने 35 गेंद पे 70 रनों की तूफानी पारी खेल कर आउट हुए, अंत में शुभम दुबे ने 11 गेंद पे 34 रन की धुंआधार पारी खेली लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी , ओर हैदराबाद ने यह मैच 44 रन से जीता….. ।
