कोलकाता/ सत्य का सामना/ आईपीएल 2025 के 57 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच ने चेन्नई में कोलकाता को 2 विकेट से हराकर केकेआर के प्लेऑफ के सपने को चकनाचूर कर दिया है ।
टॉस जीत के अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवरों 179 रन बनाए जिसमें कप्तान रहाणे ने 48 रसल ने 38 और मनीष पांडे ने नाबाद 36 रन बनाए चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट नूर को मिले जडेजा और कंबोज को एक एक विकेट मिला …

180 के टारगेट को पीछा करने उतरी चेन्नई को पहले ओवर में झटका लगा बेंगलुरु में शानदार पारी खेलने वाले आयुष महात्रे आज पारी के दूसरी गेंद पे ही शून्य पे आउट हो गए लेकिन उसके बाद आए उर्विल पटेल ने तो एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि वो टी 20 खेलने आए है टेस्ट नहीं लेकिन दूसरे छोर पे चेन्नई के विकेट गिरते रहे और डिवॉन कॉन्वे को मोइन ने शून्य पे बोल्ड कर चलता किया , आउट होने से पहले आक्रमक बल्लेबाज उर्विल पटेल ने 11 गेंदों पे शानदार 31 रनों की उपयोगी पारी खेली जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल था हर्षित राणा ने स्लिप वरुण के हाथों आउट करवाकर कोलकाता के फैंस को थोड़ी राहत दी , अश्विन ओर जडेजा ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन अश्विन प्वाइंट पे कैच थे बैठे, जडेजा ने भी एक बार फिर से अच्छे हाथ दिखाए लेकिन वरुण की गेंद पे कट करने के चक्कर में बोल्ड हो गए ।

60 रन पे 5 विकेट गंवाकर चेन्नई एक बार फिर से पटरी पे उतर चुकी थी लेकिन बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को आज कुछ ओर ही मंजूर था ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी को धीरे धीरे आगे बढ़ाया और चौके छक्के लगाते रहे । दस ओवर तक चेन्नई के जीतने के चांस 22 प्रतिशत थे वही कोलकाता के 78% लेकिन ब्रेविस ने वैभव अरोरा के एक ओवर में 30 रन जड़कर मैच का पूरा पासा ही पलट दिया ब्रेविंस ने शानदार अर्धशतक जड़ा 52 रन की उपयोगी पारी खेली उसके बाद आए कप्तान धोनी ने आखिरी ओवर में एक छक्का जड़ा और कंबोज ने चौका मारकर चेन्नई को तीसरी जीत दिला दी …..
