जयपुर/सत्य का सामना/राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के 47 मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात को 8 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की है । 209 रनों के टारगेट को राजस्थान ने मात्र 16 ओवर में ही पूरा कर लिया इस जीत के हीरो रहे 14 वर्ष के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने दिखा दिया कि उम्र बस एक नंबर है अगर खुद में हिम्मत और हौसला हो तो जीवन में कुछ भी किया जा सकता है । सत्य का सामना . वेब न्यूज़ उनके जज्बे, हौसले को सलाम करता है …

टॉस जीत के राजस्थान रॉयल ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने इसे गलत साबित किया दोनों मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े राजस्थान के गेंदबाजों की अच्छी खासी पिटाई की फिर आए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉस बटलर ने भी रॉयल्स के गेंदबाजों को जम कर धोया ।
गुजरात ने कुल 20 ओवर 209 रन बनाए जिसमें गिल ने 50 गेंद पे 84 रन की बेहद आक्रामक पारी खेली वहीं बटलर ने 50 रन बनाए साईं ने 30 गेंद पे 39 रन का योगदान दिया …..
लक्ष्य का पीछा करनी उतरी राजस्थान की टीम आज कुछ बड़ा करने के इरादे से आई थी ओपनिंग करने वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल उतरे गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सिराज को चौथी गेंद पे वैभव ने लांग ऑन के ऊपर से 90 मीटर का छक्का मार के दुनियां को यह एहसास दिलाया कि पहले मैच शार्दूल ठाकुर की गेंद पे छक्का मारना कोई तुक्का नहीं था …

राजस्थान की पारी की शुरुवात रॉयल अंदाज में की गई थी दूसरे ही ओवर वैभव ने पूर्व तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के एक ओवर में 27 रन जड़ दिए देखते ही देखते स्कोर 2 ओवर में 40 के करीब पहुंच गया । वैभव की बैटिंग देख टाइटंस का कलेजा ही फट गया और उनका भरपूर साथ निभा रहे है यशस्वी जायसवाल , आईपीएल डेब्यू कर रहे करीम जन्नत ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक 14 साल का लड़का उसका ये हाल करेगा वैभव में करीम के एक ओवर में 30 रन कूट दिए और दुनिया को सोचने पे मजबूर कर दिया ऐसा कोई मारता है क्या भाई।
वैभव ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा प्रसिद्ध कृष्णा, सिराज, करीम, इशांत हो या राशिद की सभी को बेदम पीटा, वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 35 गेंद पे अपना शतक किया जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे …
वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DJBATCKsz78/?igsh=MTNpYmZjMHN3OG5pOQ==
ऐसा कारनामा करने वाले वैभव आईपीएल के इतिहास में पहले भारतीय बन गए है जिन्होंने मात्र 14 वर्ष में 35 गेंद पे सेंचुरी बनाई हो
आईपीएल के इतिहास में मात्र 35 गेंद पे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने
एक पारी में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने ….
