भारत पाक तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का आया बयान…..

खबरों आज की

सत्य का सामना/भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) का एक बयान ने वैश्विक चिंता को और बढ़ा दिया है। वेंस ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच का मामला अमेरिका का नहीं है और वह इसमें सीधे तौर पर दखल नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों को अपने स्तर पर तनाव कम करना चाहिए, ताकि यह परमाणु युद्ध की स्थिति में न बदल जाए।

 

फोटो: जेडी वैंस अमेरिकी उपराष्ट्रपति

 

वेंस ने एक साक्षात्कार में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि भारत और पाकिस्तान अपने हालात को संभाल लेंगे। अमेरिका कूटनीतिक रास्ता अपनाएगा, लेकिन यह हमारा काम नहीं है कि हम दोनों देशों के बीच सीधे हस्तक्षेप करें।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान को अपनी जमीन से आतंकवाद को खत्म करना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय स्थिरता बनी रहे।

यह भी पढ़ें

भारत के हमले से तिलमिलाया पाकिस्तान, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर को हटाने की तैयारी…..

 

पाकिस्तान: ड्रोन हमले से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम हुआ तबाह, PSL होगा स्थगित, विदेशी खिलाड़ी लौटेंगे अपने वतन….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *