रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, दिसंबर में देखने मिलेंगे, विराट, रोहित के चौके छक्के, और रबाडा, एनगिडी के घातक यॉर्कर….

रायपुर राजधानी

राजधानी रायपुर/ सत्य का सामना/ छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ओर खुशखबरी सामने आ रही है । दिसंबर में साउथ अफ्रीका की टीम टी 20 और एकदिवसीय ओर मैच की सीरीज खेलने भारत आ रही है । जिसमें तीन एकदिवसीय ओर पांच टी 20 मैच होना है ….

 

सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा इस खबर से एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों की बांछे खिल उठी है यह मैच रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 65000 हजार है यह विश्व का चौथा और भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है …

फोटो: शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम

 

 

 

बता दे कि इससे पहले भी रायपुर आईपीएल 2013 , 2014 ,चैंपियंस लीग टी 20 2015 , रोड सेफ्टी टूर्नामेंट, 2022 दिसंबर में एकदिवसीय मैच ओर हाल में ही इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की मेजबानी कर चुका है , सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, पूर्व कप्तान कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी , रवि शास्त्री समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने रायपुर के स्टेडियम और यहां के हॉस्पिटैलिटी को सराहा है। यही वजह है कि रायपुर को एक बार फिर से एकदिवसीय मैच की मेजबानी करनी मिली है …….

 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच शेड्यूल :-

पहला वनडे – 30 नवंबर – रांची
दूसरा वनडे – 3 दिसंबर – रायपुर
तीसरा वनडे – 6 दिसंबर -वाइजैग
पहला टी20 – 9 दिसंबर – कटक
दूसरा टी20 – 11 दिसंबर – नागपुर
तीसरा टी20 – 14 दिसंबर – धर्मशाला
चौथा टी20 – 17 दिसंबर – लखनऊ
पांचवां टी20 – 19 दिसंबर – अहमदाबाद

भारतीय टीम के रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रिका के टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश रायपुर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *