कॉमेडियन कुणाल कामरा पर गिरफ्तारी की मांग, पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे पे की थी विवादित टिप्पणी…

महाराष्ट्र मुंबई

मुंबई /समय रैना कंट्रोवर्सी के बाद अब कॉमेडियन कुणाल कामरा भी विवादों में आ गए हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कुछ देर पहले अपने औपचारिक यूट्यूब चैनल से महाराष्ट्र पॉलिटिक्स को लेकर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर अभद्र टिप्पणी की है।

 

फोटो: ट्विटर कुणाल कामरा 

 

खार पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई FIR

 

इसको लेकर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिंदे पर अपशब्द टिप्पणी कहे जाने पर शिव सैनिकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

 

गुस्साए शिव सैनिकों ने की तोड़फोड़

 

कुणाल कामरा के खिलाफ गुस्साए शिव सैनिकों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में शिव सैनिक स्टूडियो में तोड़फोड़ करते हुए दिख रहे हैं। शिव सैनिक वहां पहुंच गए, जहां पर ये वीडियो शूट किया था।डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ अपशब्द टिप्पणी कहे जाने पर शिव सैनिकों ने स्टूडियो की कुर्सी-मेज और लाइट तक को तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *