(झुलनीपुर) महराजगंज। सोहगीबरवा वन क्षेत्र के निचलौल रेंज के कनमिसवा गांव में शुक्रवार की सुबह तेंदुए ने किशोर सहित चार युवकों पर हमला कर दिया। घटना में सभी घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमले से गांव में दहशत है। वन विभाग की टीम तेंदुए के रेस्क्यू में जुटी है। ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी तलाश की जा रही है।
शुक्रवार की सुबह छह बजे गांव निवासी बेचन, लकी, छोटू और सचिन गेहूं की खेत में पानी चलाने जा रहे थे। तभी खेत में छिपे तेंदुएं उन पर हमला कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर आस-पास खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर बचाव के लिए पहुंचे, तब तक तेंदुआ भाग गया।