पटना : हार्डकोर नक्सली सूरज मोची को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।2019 में इमामगंज थाने क्षेत्र के खुश डिहरा गांव में एक सड़क निमार्ण कार्य में लगे विवेकानंद कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन जलाने और ठेकेदार से लेवी मांगने की आरोपी हार्डकोर नक्सली सूरज मोची को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूरज मोची पर आधा दर्जन से अधिक नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का मामले है। पुलिस को सूरज मोची की कई वर्षों से तलाश थी।

पुलिस उसके सभी अपराधिक कुंडली को खंगालने में जुटी है। पियरपुरा गांव से जिला पुलिस और STF की टीम ने उसे धर दबोचा। पालीगंज डीएसपी- 1 प्रीतम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी विस्तृत रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सूरज मोची की पुलिस को वर्षों से तलाश थी। सूरज मोची को जिला पुलिस और STF की टीम ने पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के पियरपुरा थाने के पियरपुरा गांव से बीती रात गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल किया है। इसके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पुलिस गहन रूप अनुसंधान कर रही है।