विश्व क्रिकेट में भारत के दबदबे का हुआ आगाज़, भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में…

खेल जगत

13 साल बाद भारतीय टीम ने जीती आईसीसी चैंपियंस टॉफी, एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों के सपने को किया साकार। भारतीय टीम को बधाई एवं अनंत शुभकामनायें…

 

 

फोटो: ट्रॉफी के साथ जश्न में डूबी भारतीय टीम

 

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के अगुवाई और कोच गौतम गंभीर के नक़्शे कदम में चलते हुए दुनिया को दिखा दिया है की यह महज एक जीत नहीं विश्व क्रिकेट में भारत के दबदबे का आगाज है।

रोहित शर्मा ने लगातार तीसरी बार आईसीसी ट्रॉफी में भारत को फाइनल पहुंचाया और दो बार फाइनल जिताया, वैसे तो भारतीय टीम के दबदबे का आगाज 2007 में एमएसधोनी अगुवाई में टी 20 के जीत के बाद शुरू हो गया था उसके बाद एकदिवसीय वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने जीती और उसके बाद सेमिफाइनल और फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ता था लेकिन वहां भी भारतीय टीम मजबूत था और आज भी बेहद मजबूत है..

एमएसधोनी ने आगाज किया, फिर कप्तान बने कोहली ने करोड़ो भारतीयों के सपने को साकार किया, भले ही कोहली की कप्तानी मे भारत आईसीसी ट्रॉफी जीत नहीं पाया लेकिन अपने बैटिंग से कोहली ने बड़े मैचों में बड़े रन बनाये, जो नीव कोहली ने रखी थी उसे रोहित शर्मा ने बखूबी निभाया, और आज हम बड़े गर्व से कह सकते है भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य रोहित शर्मा के सुरक्षित हाथों में है…

BCCI Domestic Indian Cricket Team #rohitsharma #viratkohli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *