आईपीएल 2025/भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने आईपीएल भविष्य पर एक क्रिप्टिक मैसेज के साथ इंटरनेट पर तहलका दिया है। आईपीएल 2025 से पहले वह अपनी टीम के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंचे। हालांकि, उनके वहां पहुंचने से ज्यादा चर्चा उनकी टी-शर्ट की हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि टी-शर्ट पर कोड के रूप में एक क्रिप्टिक मैसेज था जो बताता है कि आईपीएल 2025 उनका आखिरी आईपीएल होगा। फैंस ने टी-शर्ट पर संदेश को डिकोड कर पर सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। फैंस का कहना है कि यह एक मोर्स कोड है जिसका अनुवाद ‘एक आखिरी बार’ (वन लास्ट टाइम)

