IND vs Pak champions trophy/ भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को यानी आज दुबई में महामुकाबला खेला जाएगा. यह मैच पाकिस्तान की टीम के लिए करो या मरो वाला मैच होगा. बता दें कि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर भारत ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की है, जिससे चैंपियंस ट्रॉफी के प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है तो वहीं न्यूजीलैंड बेहतर रन रन के साथ पहले नंबर पर है.

यदि पाकिस्तान हारा तो क्या क्या होगा
पाकिसतान को भारत के खिलाफ मैच में हार नसीब होती है तो फिर सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान की दावेदारी खत्म होने की संभावना बढ़ जाएगी. ऐसी स्थिति में अगर न्यूजीलैंड, बांग्लादेश के खिलाफ मैच को जीत जाता है तो फिर पाकिस्तान का सफर चैंपियंस ट्रॉफी में खत्म हो जाएगा. इस समय कीवी टीम +1.200 रन रेट के साथ पहले नंबर पर पर है. बेहतरीन रन रेट के कारण भी कीवी टीम को फायदा मिलेगा.
भारत की टीम कैसे पहुंचेगी सेमीफाइनल में
अब भारतीय टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान से मैच जीत जाती है तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. क्योंकि इस स्थिति में भारत दो मैच जीतने में सफल हो जाएगा. भारत का आखिरी लीग मैच न्यूजीलैंड से है जो काफी मजबूत लग रही है. लेकिन वनडे में भारतीय टीम को रोक पाना मुश्किल है. ऐसे में उम्मीद यही है कि अपने आखिरी मैच में भी भारतीय टीम कीवी टीम को हराकर तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी.
