INDvsAUS 4th test: ऑस्ट्रेलियाई जमीं पे नीतीश ने भरी हुंकार जड़ा पहला टेस्ट शतक, वॉशिंगटन सुंदर ने निभाया साथ भारत की स्थिति मजबूत…

खेल जगत

मेलबर्न/सत्य का सामना/ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर के शानदार बल्लेबाज़ी से भारत की स्थिति मजबूत हो गई है । खराब रोशनी के कारण जब मैच रोका गया तो भारत का स्कोर 358/9 था । नीतीश रेड्डी ने शानदार शतक लगाया वही वॉशिंगटन सुंदर ने भी रेड्डी का भरपूर साथ दिया आउट होने से पहले सुंदर ने शानदार 50 रन बनाएं।वही नीतीश रेड्डी अभी भी क्रीज पर 105 रन बनाकर नाबाद है वही सिराज 2 रन बनाकर उनका साथ दे रहे है ।

 

वही मेजबान टीम की ओर से कमिंस और बोलैंड को तीन तीन विकेट मिला, और नाथन लायन 2 विकेट लेने में सफल रहे ।

पिता हुए भावुक

नीतीश रेड्डी के पिता भी स्टेडियम में मोजूद रहे उन्होनें अपने बेटे का उत्साह बढ़ाया जब नीतीश ने शतक लगाया तब उनके आंखो में आंसु थे , पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने उनके पिता का इंटरव्यू लिया तब उनके पास शब्द नहीं थे उन्होंने कहा की यह नीतीश के मेहनत का ही परिणाम है की वो भारत के लिए खेल रहा था यह सफलता ऐसे हीं नहीं आई उसके पीछे बहुतों की कठिन मेहनत है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *