रायपुर/मटिया/ सत्य का सामना/ छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय निकाय, नगर पालिक और नगर निगम के चुनाव संपन्न हो चुके है ।पंचायत चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न हो रहे है दो चरणों के चुनाव हो चुके है जिसके परिणाम भी आ चुके है ।
फोटो: नवनिर्वाचित सरपंच खोमिन भीम वर्मा
विकासखंड धरसीवा ग्राम मटिया से तीसरी बार सरपंच के पद पर जीते खोमिन भीम वर्मा ने सत्य का सामना वेब न्यूज से बातचीत करते हुए बताया की यह चुनाव एक बार फिर से उनके लिए शानदार अनुभव रहा जीत का श्रेय उन्होंने मातृ शक्ति, कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम को बताया और ग्राम मटिया के विकास के विजन के बारे में बताया की गांव में सभी की सुरक्षा, जीतने भी कार्यक्रम अयोजित होंगे सभी को साथ ले के चलने के साथ सभी ग्रामवासी को मूलभूत सुविधाएं दिलाना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी …. एवं ग्राम में जितने भी वार्ड होगें उन सभी वार्डो में जो भी समस्याएं होगी उन्हें दूर करने का प्रयास किया जायेगा….
