उत्तरप्रदेश/ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में युवा उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा की महाकुंभ प्रयागराज दुनियां का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन गया है । इस आयोजन के माध्यम से हम दुनियां को अपनी आस्था की ताकत का अहसास करवा रहे है । उन्होंने कहा की देश की आस्था को सम्मान पीएम मोदी के नेतृत्व में प्राप्त हुआ है , इस महाकुंभ से लाखो लोगो को रोजगार मिला है ….
फोटो: लखनऊ में युवा उद्यमियों से संवाद करते सीएम योगी
उद्यमियों से संवाद में योगी ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। 25 करोड़ की आबादी यहां रहती है। मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल के अंदर यहां ऐसा माहौल खड़ा हुआ कि पहली बार देश की आस्था को सम्मान प्राप्त हुआ। मोदी जी ने भारत के पोटेंशियल को पहचाना। आज भारत के अंदर उन सभी स्थलों को फिर से मान्यता प्राप्त हुई जिनको भारत के रूप में जाना जाता था। जब यूपी में भाजपा की सरकार नहीं थी तब अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या 2 लाख 35 हजार थी। 2024 में यहां श्रद्धालुओं की संख्या 14-15 करोड़ हो गई है।
.
