महाकुंभ प्रयागराज: माघ पूर्णिमा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 45 करोड़ से अधिक भक्तो ने लगाईं अब तक डुबकी….

महाकुंभ 2025

 

महाकुंभ प्रयागराज/ प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के स्नान को लेकर भारी जनसैलाब उमड़ा हुआ है. संगम में भारी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं. लगातार यह सिलसिला जारी है. सरकार ने माघी पूर्णिमा के स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ का जो अनुमान लगाया था, वह अब तक पार कर चुका है. अब तक संगम में स्नान करने का आंकड़ा 45 करोड़ पार कर चुका है. संगम से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में भक्तों का रेला नजर आ रहा है. इतनी अधिक भीड़ को देखकर पहले प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. हालांकि काफी मशक्कत के बाद प्रशासन अब व्यवस्था को वापस पटरी में लाने में सफलता हासिल कर चुका है…

 

 

लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ संगम नोज पर देखी जा रही है. विशेष आस्था को देखते हुए संगम नोज पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है. कल शाम से ही लोग माघी पूर्णिमा का स्नान कर रहे हैं. देश के कोने कोने से श्रद्धालु पुण्य अर्जित करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं.अब तक 46 करोड़ से अधिक लोग माघी पूर्णिमा का स्नान कर चुके हैं. इस भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. संगम में एकत्रित हुई भीड़ को मैनेज करने के लिए जवान लगातार मेला क्षेत्र में तैनात हैं. पुलिस जवान लोगों को निर्देश दे रहे हैं कि स्नान करने के बाद घाट तुरंत खाली करें और अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *