महाकुंभ प्रयागराज 2025/सत्य का सामना
महाकुंभ में आज बसंत पंचमी का अमृत स्नान चल रहा है. लाखों साधु-संत और श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं. सुबह तय समय पर नागाओं ने अमृत स्नान किया. मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले हुई भगदड़ के बाद इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम मेला क्षेत्र में किए गए हैं. 12 किलोमीटर में फैले घाट एरिया को कई भागों में बांटा गया है और लोगों को नजदीकी घाटों पर ही स्नान करने की सलाह दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 3 बजे से ही आला अधिकारियों के साथ वॉर रूम में बैठकर पल-पल का अपडेट ले रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने बात करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं से अपील है कि वह संगम में स्नान करने के बजाय बनाए गए घाट पर डुबकी लगाएं, क्योंकि पूरा क्षेत्र ही संगम क्षेत्र कहलाता है…

पूरा क्षेत्र ही संगम क्षेत्र, कहीं भी लगाएं डुबकी’
बसंत पंचमी के अवसर पर हो रहे तीसरे अमृत स्नान में 5 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है. आम श्रद्धालुओं से पहले नागा साधु और संत स्नान कर रहे हैं. सुबह सबसे पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा अमृत स्नान कर रहा है. इस बीच लोगों को महाकुंभ में साधु-संतों के आशीर्वाद लेने चाहिए ना की रील बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. महामंडलेश्वर साधवी निरंजन ज्योति ने कहा कि महाकुंभ में सरकार ने दिव्य व्यवस्था की है ऐसे में श्रद्धालुओं को बढ़-चढ़कर के इस आस्था के संगम में डुबकी लगानी चाहिए. इस दौरान साध्वी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वह संगम में स्नान करने के बजाय बनाए गए घाट पर डुबकी लगाएं, क्योंकि पूरा क्षेत्र ही संगम क्षेत्र कहलाता है…

सुबह 3 बजे ही वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठ गए थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बसंत पंचमी के अमृत स्नान का लगातार अपडेट ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. इस मौके पर अलग-अलग अखाड़े तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार, संगम पहुंच रहे हैं.

महाकुम्भ 2025 बहुत ही दिव्य और भव्य है इस इतिहासिक कुंभ के लिए योगी सरकार को बहुत बहुत बधाई एवं अनेकों शुभकामनाएं