फतेहाबाद/ सत्य का सामना/हरियाणा के फतेहाबाद में लैंडक्रूजर गाड़ी के नहर में गिरने से 11 लोगो के लापता होने की खबर आ रही है , गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 9 मृत पाए गए है उनका शव मिल चूका है वहीं 1 बच्चे समेत एक और ड्राइवर को बचा लिया गया है लेकिन अभी भी 3 लोग लापता है और उनका शव गोताखोरों द्वारा ढूंढा जा रहा है ….
हरियाणा के फतेहाबाद में हुए बड़े हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि तीन अभी भी लापता है। फतेहाबाद में शुक्रवार की रात को कोहरे के बीच एक क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई थी। शुरुआत में एक मौत और 11 के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। अब मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में दो लोगों को बचाया गया है। इनमें एक व्यक्ति के अलावा 11 साल बच्चा शामिल है। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब क्रूजर गाड़ी लोगों को शादी के फंक्शन से लेकर वापस आ रही थी। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ये सभी पंजाब के फाजिल्का में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।
क्रेन से कार को खींचते हुए
कोहरे की वजह से हादसा
पुलिस के अनुसार क्रूजर गाड़ी चल रहा ड्राइवर को कोहरे की वजह से असुविधा हुई। फतेहाबाद के गांव सरदारे वाला के पास यह हादसा हुआ। धुंध अधिक होने के कारण और नहर पर सेफ्टी ना होने के चलते गाड़ी सीधी नहर में जा गिरी। अभी तक इस घटना में अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें 5 महिलाएं, एक 11 साल की बच्ची और 1 साल का बच्चा शामिल है। तीन अन्य लापता की तलाश जारी है। प्रशासन ने काफी लंबे रूट को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लिया है। इस बीच में खोजबीन जारी है। ऐसी भी संभावना है कि हो सकता है कि ये कुछ दूरी तक बह गए हों, क्योंकि प्रशासन को हादसे वाली जगह से काफी दूरी पर शव मिले हैं।