राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/ नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां अब तेजी से परवान चढ़ने लगी है , भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है , वही दोनो पार्टियों में टिकिट वितरण से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओ ने भी अपने अपने दांव चल कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने का मन बना लिया है
दलदल सिवनी कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 में इस बार त्रिकोणीय संघर्ष के आसार नजर आ रहे है । भाजपा ने जहां खेम सेन को उम्मीदवार बनाया है वही कांग्रेस ने विजय पटेल को टिकिट दिया है लेकिन दुसरी ओर भाजपा से पूर्व पार्षद एवं जोन अध्यक्ष रहे बबला मेहतरू धीवर ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतर कर मुकाबले को और अधिक रोचक बना दिया है ..
बता दे की बबला मेहतरू धीवर पूर्व में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव लड़ चुके है, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष रह कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं से भलीभाती परिचित है एवं समाज के वोटो की अधिकता से उन्हे लाभ मिल सकता है। लेकिन यह तो सिर्फ एक पुर्वानुमान है कौन मारेगा बाजी किसकी हार होगी यह तो भविष्य के गर्भ में है …….
यह भी पढ़े 👇
इसे भी देखे 👇
रायगढ़ : चलती हुई बस को युवती ने रोका, सवार यात्री राहगीर हुए परेशान….
