आम बजट 2025 : वित्त मंत्री का देश को तोहफा, 12 लाख तक टैक्स में छूट, स्टार्टअप के लिए 20 करोड़ लोन, टीवी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक कार होगी सस्ती…

आम बजट

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने आम बजट 2025 में आम आदमी को बड़ा सरप्राइज दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए इनकम टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा ऐलान किया। अब देश में 12 लाख रुपये की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। सरकार के इस फैसले ने सबको चौंका दिया। बजट से पहले माना जा रहा था कि सरकार मिडिल क्लास के लिए राहत दे सकती है, लेकिन यह नहीं सोचा था कि राहत इतनी बड़ी होगी।

 

संसद में बजट की घोषणा करते हुएवित्त मंत्री

 

 

इनकम टैक्स की -4 लाख- NIL

4-8 लाख- 5%

8-12 लाख- 10%

12-16 लाख- 15%

16-20 लाख- 20%

20-25 लाख- 25%

30 लाख से ऊपर- 30%

टैक्स स्लैब

12-16 की आय पर 15 फीसदी टैक्स

16-20 लाख की आय पर 20 फीसदी टैक्स

20-25 लाख पर 25 फीसदी टैक्स लगेगा.

25 लाख से अधिक की आय पर 30 फीसदी

वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूंजीगत लाभ

 

दवाईयां होगी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा करते हुऐ कहा की कैंसर से जुड़ी सभी 36 जीवन रक्षक दवाओं को सस्ता किया जायेगा उनके सेस टैक्स को हटाया जायेगा।

टी

  टीवी, इलेक्ट्रॉनिक कार होगी सस्ती

 

एलईडी एलसीडी टीवी भी अब आम जनता को अब सस्ती दरों में मिलेगी….वही निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रॉनिक कारो में टैक्स को हटाया जायेगा जनता को इसमें भी राहत मिलेगी…..

 

होगा हवाई सेवाओं का विस्तार

 

मोदी सरकार ने इस बार आम बजट में हवाई सेवाओं का विस्तार करते हुए आने वाले 10 सालो में देश में 120 नए एयरपोर्ट की शुरुवात करने का फैसला लिया है , पहाड़ी इलाकों में हवाई पट्टी की योजना का विस्तार किया जायेगा….

 

युवाओं को रोजगार

बजट में मोदी सरकार ने युवाओं का विशेष रूप से ध्यान दिया है , युवाओं को स्टार्टअप के लिए 20 करोड़ तक का लोन का प्रावधान रखा गया है वही लघु एवं सुक्ष्म उद्योग के (MSME)अनुसार युवाओं को लोन और 5 लाख तक क्रेडिट दिए जायेंगे..

शिक्षा का होगा विस्तार

मेडिकल सीटो की संख्या को 75000 तक किया जायेगा आईआईटी को बढ़ाया जायेगा देश में पांच नए स्किल सेंटर खोले जायेंगे….

बिहार को मिली सौगात

 

आम बजट में बिहार को मोदी सरकार का तोहफा मिला है आईआईटी का विस्तार किया जायेगा, पटना एअरपोर्ट की झमता को बढ़ाया जायेगा साथ ही बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा….

 

पर्यटन स्थल का होगा विकास

 

मोदी सरकार ने इस बजट में पर्यटन को बड़ावा देने का भरकर प्रयास किया है देश में पर्यटन की असीम संभावनाएं को देखते हुए 50 नए पर्यटन स्थल का विकास किया जायेगा ….

 

हर घर नल जल योजना

जल जीवन मिशन को बजट के साथ ही 2028 तक बढ़ाया गया है. सरकार का कहना है कि हम हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जल जीवन मिशन के तहत भारत की ग्रामीण आबादी के 80 फीसदी माने जाने वाले 15 करोड़ परिवारों को पीने लायक नल के पानी के कनेक्शन दिए गए हैं. 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए इस मिशन को 2028 तक बढ़ाने की घोषणा की गई है. 2019 में जल जीवन मिशन को शुरू हुआ था. इसे 3.60 लाख करोड़ की लागत से किया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 2.08 लाख करोड़ और राज्यों की तरफ से 1.52 लाख करोड़ का योगदान है. यह मिशन अपने लक्ष्य को पूरा करने की राह पर है.

बिजली सुधार योजना

बिजली वितरण और ट्रांसमिशन को मजबूत करने के लिए बड़े सुधारों की घोषणा की गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मानें तो केंद्रीय बजट 2025-26 कराधान, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामकीय ढांचे जैसे छह क्षेत्रों में सुधारों की शुरुआत किया जाएगा. इससे ‘विकसित भारत’ में गरीबी खत्म होगी. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली, सस्ती और व्यापक स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी. माना जा रहा है कि बजट में समावेशी विकास के पथ पर सभी को एक साथ लेकर चलने पर ध्यान दिया गया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *