प्रयागराज महाकुंभ/सत्य का सामना/ महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओ की भीड़ का मेला थमने का नाम नहीं ले रहा है , श्रद्धालुओ को यह अनुमान था की 12 फरवरी माघ पुर्णिमा के बाद लोगो की भीड़ कम हो जाएगी , लेकिन ऐसा सोचना गलत था अब कुछ ही दिन शेष और और भक्तो का जमावड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है । योगी सरकार ने पहले ही 28 फ़रवरी तक प्रयागराज रेलवे स्टेशन को बंद करवा दिया है जिससे भीड़ होने से कोई दिक्कत न हो ….

आज महाकुंभ का 39वां दिन है। मेले का समापन निकट है फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। आज भी आस्थावान लोग संगम मे श्रद्धा के साथ डुबकी लगा रहे हैं। 56 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि मेले की समाप्ति तक डुबकी लगाने वालों की संख्या 60 करोड़ के पास होगी या पार होगी।
